Tally Software: वर्तमान व्यापारिक दुनिया में, लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन (Accounting and Financial Management) अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। व्यवसाय छोटा हो या बड़ा, वित्तीय जानकारी का सटीक और प्रभावी प्रबंधन व्यवसाय की सफलता के लिए अति आवश्यक है। इस क्षेत्र में Tally Software एक प्रमुख और विश्वसनीय समाधान के रूप में उपलब्ध है।
इस लेख में, हम Tally Software के इतिहास, इसकी प्रमुख विशेषताओं, और इसे व्यवसाय के लिए कैसे लाभकारी बना सकते हैं, इन सभी बातों पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे टैली सॉफ्टवेयर (Tally Software) ने अकाउंटिंग के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, और कैसे यह वित्तीय प्रबंधन को और अधिक सरल और प्रभावी बना सकता है।
आजकल सभी व्यापपर अपने वित्तीय लेन-देन को रिकार्ड करने के लिए किसी न किसी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है, तो चलिए अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर क्या होता है इसी से इस लेख की शुरुआत करते हैं।
नोट – टैली प्राइम के सभी स्टेप बाई स्टेप नोट्स के लिए इस लिंक Tally Prime All Notes पर क्लिक करें –
अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (Accounting Software)
अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर एक व्यवसाय मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (Business Management Software) होता है। इसका उपयोग व्यवसायों द्वारा लेनदेन को रिकॉर्ड करने, बिलिंग और रिपोर्टिंग के लिए किया जाता है। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के द्वारा किसी कंपनी के लेखा-जोखा की पूरी जानकारी मिलती है। यह आपको सभी वित्तीय रिकॉर्ड का हिसाब-किताब रखने और विभिन्न लेखांकन कार्यों का प्रबंधन करने में मदद करता है। टैली सॉफ्टवेयर (Tally Software) अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का सबसे अच्छा उदाहरण है।
टैली सॉफ्टवेयर (Tally Software) क्या है?
Transaction Allowed Liner Line Yard (Full Form)
टैली बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय बिजनेस अकाउंटिग और इनवेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयरों में से एक है। इसका उपयोग किसी कंपनी के दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक डेटा को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। Tally Software का उपयोग भारत में सबसे अधिक किया जाता है, क्योंकि यह छोटे और मध्यम वर्गीय व्यसायों के लिए एक कम्प्लीट फाइनेंसियल सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर इन्वेंटरी, फाइनेंस, सेल्स/पर्चेज, पेरोल, एमआईएस रेपोर्टिंग, जीएसटी (GST) व अन्य व्यावसायिक क्रिया-कलापों को सटीकता से मैनेज करने में सक्षम है। Tally Software सीखने के बाद, एक व्यापारी अपने स्टोर/दुकान/व्यापार का हिसाब-किताब रख सकता है, ग्राहक के बिल प्रिन्ट कर सकता है तथा वित्तीय लेनदेन को कुशलतापूर्वक रिकॉर्ड कर सकता है।

| Sr | Name | Age | Gen | Qualification |
| 1 | Vikash | 14 | Male | 8th |